Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल

पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर खेत में जलाया, हत्यारा पति गिरफ्तार

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बाद में बाइक पर लादकर शव को घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर ले जाकर वहां भूसे से जला दिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी पहचान पायल से की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुलताई के पट्टन इलाके का है। यहां पुलिस को मंगलवार रात मुल्ताई थाना क्षेत्र के पांढरी में रोड किनारे किसान नंदलाल इवनाते के खेत में एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि अध जले शव के बाएं पैर में पायल पहनी हुई थी। प्राथमिक जांच में ये मामला हत्या और साक्ष्य मिटाने का लगा। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से गुमशुदगी की जानकारी इक_ा शुरू किया। इस बीच पता चला कि ग्राम उमरी निवासी रेखा धुर्वे 28 वर्ष लापता है। लापता महिला के परिजनों ने शव के हुलिये और पायल के आधार पर शव की पहचान की। मृतक महिला रेखा के मायके पक्ष ने बताया कि वह दो दिन से लापता थी और आखिरी बार उसकी बातचीत 05 जनवरी को हुई थी। फोन पर रेखा ने बताया था कि उसके पति प्रह्लाद धुर्वे के साथ उसका देवपूजा को लेकर विवाद चल रहा है।

पुलिस ने जांच में पाया गया कि मृतक महिला के पति प्रह्लाद धुर्वे 30 वर्ष ने 5 जनवरी की रात को खेत में पानी देते समय देवपूजा को लेकर हुए विवाद में रेखा के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद प्रह्लाद शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से 3 किमी दूर ले गया। वहां भूसे के ढेर में ले जाकर शव जला दिया। आरोपी भागने की फिराक में ही था। इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की पूरी घटना को स्वीकार किया है।

शव के बॉडी पार्ट डीएनए के लिए भेजे

एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि मृतक महिला के अध जले शव के हिस्से डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं। ताकि वैज्ञानिक तौर पर शव की शिनाख्त हो सके। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून से सना पत्थर, मृतिका का मोबाइल, खून से सनी मिट्टी, शव बांधने में इस्तेमाल रस्सी, घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए खून लगे कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। उक्त कार्यवाही में अनुविभागी अधिकारी पुलिस मुलताई भमयंक तिवारी, थाना प्रभारी मुलताई राजेश सतनकर, प्रभारी एफएसएल निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी पट्टन नेपाल सिंह ठाकुर, एफएसएल टीम और पुलिस कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply