देवास। पुलिस अधीक्षक देवास को लगातार मोबाइल गुमने संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे थे। जिन पर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देवास ने सायबर सेल देवास को गुम हुए मोबाइल फोन को खोजने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सायबर सेल देवास सोमवार को गुम हुए 150 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। मोबाइल की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। इन मोबाइलों के गुम होने की रिपोर्ट आवेदकों ने पिछले कुछ दिनों में संबंधित थानों में की थी। मोबाइल वापस पाकर आवेदक काफी खुश नजर आए। रविवार को पुलिस ने सभी आवेदकों को सूचना देकर मोबाइल लेने के लिए एसपी कार्यालय बुलाया था। साथ ही सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध मे जनता को जागरुक किया।
एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि पुलिस को समय-समय पर मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिलती है। हर मोबाइल की रिकवरी के लिए हमारी एक सेल साइबर सेल के माध्यम से काम करती है। आज करीब 25 लाख कीमत के 150 फोन उनके मालिकों को बुलाकर लौटाए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब वे अपने घर वापस लौटें तो अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बताए कि जब भी कोई मोबाइल फोन गुम होता है, तो उसकी रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करवाए।
सायबर सेल देवास द्वारा लगातार गुमे हुये मोबाइल फोन को खोजा जाकर वास्तविक स्वामियों को पहुँचाये जाते है, जिसमें वर्ष 2024 में फरवरी में 160, अगस्त मे 130 एवं आज 150 सहित कुल 440 गुमे हुए। मोबाइलो को खोजने में पुलिस सायबर सेल टीम देवास से उनि कपिल नरवले,प्रआर सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह, मप्रआर गीतिका कानूनगो, मुर्तजा कर्नल, आर योगेश कदम, सोनू कुमार, मआर आरती सिंह, नैना खान, आर राहुल बडोले, मोनू राणावत, मआर निशा पाटोरिया,ज्योति कुमावत का विशेष योगदान रहा। साइबर सेल ने निरंतर गुम मोबाइलों को खोजकर वास्तविक मोबाइल धारक को दिया जाता रहेगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल की टीम को नगद ईनाम से पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।
साइबर सेल ने 25 लाख के 150 गुम मोबाइल लौटाए, एसपी ने कहा- फोन गुम होने पर तुरंत करें रिपोर्ट

Text Size:
459 Views
What do you think?






