हरदा- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जनवरी 2025 को अर्हता तिथि मानते हुए सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 517 मतदान केन्द्रों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 5622 नये मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गये है। इनमें 2440 पुरूष व 3182 महिला शामिल है। पुनरीक्षण के दौरान 1600 नाम मतदाता सूची से काटे गये है। इनमें टिमरनी विधानसभा के 664 व हरदा विधानसभा के 936 मतदाता शामिल है। इसके साथ ही 3319 मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र संबंधित जानकारी में संशोधन किया गया है। इनमें टिमरनी विधानसभा के 1557 तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र के 1762 मतदाता शामिल हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले की मतदाता सूची में जो 5622 नाम मतदाता सूची में जोड़े गये है, उनमें टिमरनी विधानसभा के 2746 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इनमें 1256 पुरूष तथा 1490 महिलाएं शामिल है। इसी तरह हरदा विधानसभा के 2876 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इनमें 1184 पुरूष तथा 1692 महिलाएं शामिल है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले में कुल 517 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 243 तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र में 274 मतदान केन्द्र शामिल हैं। जिले में कुल 435903 मतदाता हैं, जिसमें 224311 पुरूष व 211585 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 193936 मतदाता हैं, जिसमें 99940 पुरूष व 93996 महिला तथा 0 अन्य मतदाता शामिल है। हरदा विधानसभा क्षेत्र में कुल 241967 मतदाता हैं, जिसमें 124371 पुरूष व 117589 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल है।







