Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

उच्च शिक्षा संस्थानों मे नामांकन बढ़ाया जाए

2 min read
Text Size:

अपर मुख्य सचिव श्री राजन ने बैठक में दिए निर्देश

बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए 14वें सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की गई। सर्वेक्षण 27 नवम्बर 2024 को प्रारंभ हुआ था और 15 जनवरी 2025 तक चलेगा। सकल नामांकन अनुपात की गणना 18 से 23 साल आयु वर्ग के लिए 12वीं परीक्षा परिणाम के बाद उत्तीर्ण विद्यार्थी के उच्च शिक्षा में नामांकन के आधार पर की जाती है। इस सर्वे में उच्च शिक्षा के अलावा चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, विधि, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, कृषि शिक्षा सहित प्रदेश में स्थित केंद्रीय, निजी, डीम्ड, मुक्त विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय महत्व के उच्च शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।

अपर मुख्य सचिव श्री राजन ने वर्ष 2022-23 के सर्वे में मध्यप्रदेश के 28.3 सकल नामांकन अनुपात में और बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स के माध्यम से 12वीं पास सभी विद्यार्थियों की जानकारी संकलित की जाए और जिनका उच्च शिक्षा में नामांकन नहीं हुआ है उनका नामांकन करवाया जाए। आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरबड़े ने बताया कि इस माह और अप्रैल में दो चरणों का कॉलेज चलो अभियान चलाया जाएगा। श्री राजन ने सभी विभागों से कहा कि वे सर्वे की प्रविष्टियां 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।

बैठक में तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, कृषि आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

495 Views
What do you think?

Leave a Reply