Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या

3 min read
Text Size:

 

– घर से तीन दिन पहले निकला था इंदौर जाने के लिए

अनोखा तीर, चिचोली। बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर गोधना जोड़ के पास एक युवक का सिर कुचला शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए होशंगाबाद से एफएसएल टीम भी बुलाई गई। युवक आमला का रहने वाला है और पहले इंदौर में नौकरी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से दो-तीन दिन पहले निकला था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी कमला जोशी घटना स्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि युवक का सिर का पत्थर से कुचला हुआ मिला है। जांच के दौरान जो दस्तावेज मिले हैं उसमें आराध्य मेन पॉवर सप्लायर कंपनी का आईडेंटी कार्ड और हाईस्कूल की मार्कशीट जिससे युवक की शिनाख्त सतीष कुमार पिता सुधाकर राव निवासी आमला के रूप में हुई है। हत्या की आशंका के चलते जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलवाया गया है।

घटना स्थल पर मिले गिलास और बॉटल

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे से गोधना जोड़ पर गांव जाने के लिए कच्चे रास्ते के पास जहां युवक का शव मिला है। उसके पास 3 गिलास भी पाए गए हैं और शराब की खाली बॉटल भी मिली है। जिससे यह साफ हो रहा है कि घटना के पहले कुछ लोग यहां बैठकर शराब पी रहे थे। इसके अलावा पुलिस आसपास के ढाबों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

बाइक लेने गया था इंदौर

पुलिस को परिजनों ने बताया है कि मृतक आमला में पहले कम्प्यूटर सेंटर चलाता था, इसको बंद करके वह इंदौर में नौकरी कर रहा था। मृतक के पास मिले परिचय पत्र से यह पता चला है कि पीथमपुर इंड्रस्टिज एरिए में आराध्य मेन पॉवर सप्लायर नाम की फैक्ट्री में वो काम करता था। पुलिस ने इस फैक्ट्री के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि सतीष तीन माह पहले ही नौकरी छोड़कर चला गया। परिजनों ने भी यही बताया कि उसने नौकरी छोड़ दी थी और दो-तीन पहले बाइक लेने के लिए घर से इंदौर के लिए निकला था।

घटना को लेकर उठ रहे सवाल

चिचोली पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह उठता है कि परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले वह घर से निकला था तो तीन दिन कहां था? क्या इंदौर से बाइक लेकर वापस आ गया था, अगर आ गया था तो बाइक कहां गई? जो तीन गिलास और बॉटल मिले हैं तो उसके साथ कौन लोग थे? क्या परिचित थे? हत्या के बाद क्या बाइक लेकर भाग गए? इन सब बिंदुओं पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

441 Views
What do you think?

Leave a Reply