जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने आज से प्रारम्भ होगा ‘नर्मदा पेडल फेस्ट

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद हरदा द्वारा ‘नर्मदा पेडल फेस्टÓ का आयोजन 22 से 25 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रविवार 22 दिसंबर 2024 को लगभग 8 किलोमीटर की साइकिलिंग हरदा शहर स्थित जी पी मॉल से सुबह 7 बजे म्यूजिक और एरोबिक्स गतिविधियों के साथ प्रारंभ होगी। इसके बाद मंगलवार 24 दिसंबर को भोपाल के साइकिलिंग गु्रप ग्रीन प्लेनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन के 30 स्टार राइडर्स का हरदा आगमन होगा और शहर में साइकिलिंग प्रमोशन के लिए भ्रमण किया जाएगा। आगामी 25 दिसंबर को प्रात: 7 बजे से जिले के चयनित साइकिल राइडर्स और भोपाल के साइकिलिंग गु्रप ‘ग्रीन प्लेनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशनÓ के स्टार राइडर्स का हंडिया से जोगा वाले रास्ते पर एडवेंचर साइकलिंग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

288 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!