Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

गुजरात के जूनागढ़ से वन विहार आया लॉयन का जोड़ा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में सक्करबाग जू जूनागढ़, गुजरात से एशियाटिक लॉयन का जोड़ा (नर एव मादा) अपरान्ह 4.30 बजे लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा तय कर सकुशल पहुंच गया। इस अवसर पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, संचालक, वन विहार, सहायक संचालक वन विहार वरिष्ठ वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, वन विहार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। नर लॉयन एवं मादा लॉयन दोनों की उम्र लगभग 3 वर्ष है। वन विहार पहुंचे दोनों लॉयन की देखभाल एवं परीक्षण के लिए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल के क्वारेन्टाईन में रखा गया है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल को यह सौगात शासन एवं विभाग स्तर पर विशेष प्रयासों से प्राप्त हुई है। लायन जोड़े के बदले वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल से नर बाघ बांधवगढ़-2 एवं मादा बाघ बंधनी को दिया गया है। दोनों की उम्र लगभग 6 वर्ष है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त अनुमति अनुसार आदान-प्रदान योजना अंतर्गत 17 दिसंबर 24 को नौ सदस्यीय दल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल से नर बाघ एवं मादा बाघ को लेकर सक्करबाग जू, जूनागढ, गुजरात के लिए रवाना हुआ एवं 21 दिसंबर 24 को सक्करबाग जू जूनागढ़, भोपाल से लॉयन जोड़े को लेकर वन विहार आया। उक्त नौ सदस्यीय दल में वन विहार के इकाई प्रभारी पर्यटन एव सहायक वन्यप्राणी चिकित्सक भी शामिल है। वर्तमान में सत्या. गंगा एवं नदी सहित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 2 नर एवं 3 मादा लॉयन हो गए हैं

429 Views
What do you think?

Leave a Reply