Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

केन्द्रीय गृह मंत्री के भाषण का विरोध, इस्तीफे की मांग

2 min read
Text Size:

 

 

–भीम आर्मी और एससीएसटी संगठन ने भारत बंद की दी चेतावनी

अनोखा तीर, हरदा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बीते १८ दिसंबर को डॉ. अम्बेडकर पर दिए गए भाषण का विरोध करते हुए शनिवार को शहर के अंबेडकर चौक पर भीम आर्मी और एससी-एसटी संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर भारत बंद करने की चेतावनी दी। इस दौरान मौजूद संगठन के लोगों ने सरकार और अमीत शाह के खिलाफ नारे भी लगाए। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पंकज अंबेडकर ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का नाम लेना कोई फैशन नहीं बल्कि समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन की क्रांति का प्रतीक है। एससी-एसटी युवा संघ के अध्यक्ष राहुल पंवारे ने कहा कि एससी-एसटी समाज के लिए बाबा साहब की अहमियत जानते हुए गृहमंत्री का ऐसा बयान आपत्तिजनक है। इससे हमारे समाज की भावनाएं आहत हुई है। हमारी मांग है कि गृहमंत्री माफी मांगे और पद से इस्तीफा दे। उनके इस्तीफा नहीं देने पर पूरे देश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान एससी-एसटी युवा संघ अध्यक्ष राहुल पवारे, भीम आर्मी संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव मेहरा, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज गार्गे, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष राम ओसले, एससी-एसटी युवा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन हुरमाले, गंगाविशन ओनकर, विक्रम सेहकर, पूरन सिंह हुरमाले, वीरेंद्र मराठा, रामस्वरूप लखोरे, श्याम गंगवाल, सुनील चौरे, मोहित माणिक, गोलू भंवरे, मुकेश बछानिया, मुजाहिद अली सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

301 Views
What do you think?

Leave a Reply