Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि हंडिया शाखा नहर में 16 दिसम्बर से 48 घंटे की ओसरा बंदी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से प्रत्येक सोमवार व मंगलवार 21 से 33 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक बुधवार व गुरूवार 0 से 12 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार 12 से 21 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक रविवार 33 से 55.50 कि.मी. तक नहरें बंद रहेंगी। 33 कि.मी. से शेष प्राप्त होने वाले पानी से लिफ्ट से सिंचाई होगी। उन्होंने बताया कि 5 क्यूसेक से छोटी नहरें प्रथम, द्वितीय पानी में शाम 6.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक बंद रहेंगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किये बगैर सिंचाई पंप नहीं चलावे जावें। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एच.पी. से अधिक क्षमता के पंप नहीं चलेंगे। डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन्न अथवा पंप बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। पानी की आवक एवं आवश्यकता को देखते हुए बड़ी उपशाखाओं में ओसरा बंदी कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकेगा।

228 Views
What do you think?

Leave a Reply