Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

किसान के बाड़े में लगी आग, 6 मवेशी झुलसे, 3 की मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी के सौताड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर किसान के बाड़े में आग लग गई। चपेट में आने से 6 मवेशी झुलस गए, जिनमें 3 की मौत हो गई। आग में 50 पाइप और कृषि यंत्र भी जल गए। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। किसान हरकिशन गौर के टप्पर में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। कमरे में 50 से ज्यादा सिंचाई के लिए पाइप और कृषि सामग्री रखी हुई थी। पीड़ित किसान के बेटे सुदीप गौर ने बताया कि माता-पिता शादी में गए हुए थे, दोनों भाई घर पर थे। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो भीतर बंधे 6 मवेशियों में से दो भैस और एक गाय की मौत हो चुकी थी अन्य तीन बुरी तरह से झुलस गए थे। दो कमरों में रखा भूसा और 50 पाइप सहित अन्य कृषि सामग्री भी जलकर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

415 Views
What do you think?

Leave a Reply