जनजातीय गौरव दिवस का देशभर में आयोजन प्रधानमंत्री श्री मोदी की ऐतिहासिक पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भव्य रूप में मनाने की पहल की है। आजादी के बाद आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है। हमारी राष्ट्रपति और मध्यप्रदेश के राज्यपाल जनजातीय वर्ग से आते हैं। आज प्रधानमंत्री ने जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। जनजातीय अंचल सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में है। इस नाते बड़े क्षेत्र में विविध जनजातियों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज का दिन दिवाली, होली और सभी त्यौहारों की तरह प्रसन्न करने वाला ऐतिहासिक दिन बन गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व वर्षों में राष्ट्रपति जैसे पद पर कभी जनजातीय वर्ग से कोई आसीन नहीं हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में नर्मदा घाटी से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि राज्य सरकार भी इसदिशा में निरंतर सक्रिय है। आने वाले समय में प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। दुग्ध उत्पादकों को बोनस भी प्रदान किया जाएगा। जनजातीय वर्ग के हमारे भाई-बहन कृषि के साथ ही पशुपालन भी करते हैं, इसे प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे उनकी आमदनी बढ़े।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। धार में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की पहल की गई है। राज्य सरकार का ऐसा प्रयास है कि भविष्य में विकास को लेकर युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार दिलवाएं और उनकी आय बढ़ाने के निरंतर प्रयास हों। साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता का उपयोग प्रदेश की बेहतरी के लिए हो।

Views Today: 2

Total Views: 652

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!