Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास

टोल ऑफिस में तोडफ़ोड़ करने वाले बदमाश को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

धौंस दिखाकर दादागिरी करते हुए मचाया हंगामा, पुलिस ने दबंगई खत्म करते हुए किया गिरफ्तार

देवास:- दिनांक 02.11.2024 को पालनगर टोल टैक्स पर टोल प्रभारी दीपिका कुंचम द्वारा सूचना दी गई कि 7.45 बजे टोल नं.आई 06 पर गाड़ी नं. एम.पी.69.सी.0247 आकर रुकी। चालक ने खुद को लोकल बताया और जब उससे आईडी प्रूफ मांगा गया तो उसने अभद्र भाषा का उपयोग करना शुरू कर दिया। टोल कर्मचारी संदीप जब ऑफिस में चले गए तो अजय चौहान और उसके अन्य तीन साथियों ने उनका पीछा करते हुए मुख्य दरवाजे को तोड़ दिया। उन्होंने ऑफिस के अन्य तीन दरवाजों का लॉक भी तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया और कंट्रोल रूम में काम कर रहे कर्मचारियों विनय कुमार द्विवेदी और नारायण पटनायक को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस सूचना के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में अपराध क्रमांक 1155/2024 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी अजय चौहान पिता रमेश चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी चुना खदान देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवास में प्रस्तुत किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, सउनि नितिन सिंह चौहान, प्रआर तेजसिंह सिन्हा, आरक्षक नरेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

740 Views
What do you think?

Leave a Reply