Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

झारखंड के चुनावी रण में सांसद सोलंकी कर रहे सघन चुनाव प्रचार

2 min read
Text Size:

शेखर कौशल, देवास। झारखंड में मतदान की नजदीक आती तारीखों के साथ चुनाव  प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। दो चरणों में 13 नवंबर एवं 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए बीते दिनों राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं से भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ जी के देश, दुनिया में प्रसिद्ध हो रहे नारे, बटेंगे तो कटेंगे का भी खासा असर दिखाई दे रहा है। हिंदू मतदाता एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मानस बना रहे है। झारखंड के चुनावी रण में देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी पिछले सप्ताह से निरंतर सघन चुनाव प्रचार कर रहे है। सांसद श्री सोलंकी को झारखंड की रांची संसदीय सीट की कांके विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सांसद श्री सोलंकी स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिदिन सुबह से लेकर रात तक कांके विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बैठको, कार्यकर्ताओं से मुलाकात, जन सभाओं के माध्यम से  भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह कर रहे है। श्री सोलंकी ने बताया कि रांची लोकसभा की कांके विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 2 लाख से भी अधिक करीब 49 प्रतिशत है। इस दृष्टि से चुनाव में ग्रामीणों की अहमियत भी ज्यादा है। चुनाव प्रचार में क्षेत्र में विकास के साथ ही बंगलादेशी घुसपैठ, सनातन की रक्षार्थ हिंदू एकजुटता तथा भ्रष्टाचार का मुद्दा भी मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है। मतदाताओं में रोटी, बेटी, माटी की पुकार, आ रही है भाजपा की सरकार का नारा भी खूब गूंज रहा है।

500 Views
What do you think?

Leave a Reply