मुख्यमंत्री आज लाड़ली बहना योजना की किश्त जारी करेंगे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 9 नवम्बर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की कुल 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खाते में अब तक कुल 17 किश्तों का अंतरण किया जा चुका है। इसके अलावा माह अगस्त 2023 एवं 2024 में कुल 2 बार लाभार्थी महिलाओं को 250 रूपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। योजना के प्रारंभ में पात्र हितग्राहियों को 1000 रूपये प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया। अक्टूबर 2023 से मासिक आर्थिक सहायता की राशि में 250 रूपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई।

Views Today: 2

Total Views: 250

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!