आईएफएस सिंह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के 2011 बैच के आईएफएस अफसर व बुरहानपुर डीएफओ विजय सिंह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वे भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किए गए हैं। सिंह का बुरहानपुर में डेढ़ साल से अधिक का कार्यकाल रहा। सिंह को ऐसे समय बुरहानपुर वनमंडल में पदस्थ किया था, जब कि वन क्षेत्र में अवैध कटाई और अवैध अतिक्रमण की घटनाएं न केवल वन विभाग के लिए चुनौती थी, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन चुकी थी।

203 Views

Leave a Reply