Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी की मन की बात का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना में किया श्रवण

1 min read
Text Size:

भोपाल:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों से संवाद के लिए प्रसारित मन की बात कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना के सरस्वती विद्यापीठ में श्रवण किया । इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल, सतना महापौर योगेश ताम्रकार सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने त्यौहारों के समय में वोकल फोर लोकल के मंत्र का अनुसरण करते हुए देशवासियों से स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी को प्रोत्साहित करने का आहवान किया। उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए परिवार सहित वैलनेस पर ध्यान देने, परंपरागत खेलों को अपनाने और व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की बात भी कही। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सायबर फ्रार्ड से बचने के लिए जागरुक रहने और सेफ डिजीटल इंडिया में योगदान देने के लिए भी सक्रिय रहने का देशवासियों से आहवान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों से लौह पुरुष सरदार पटेल तथा धरती-आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए इन गतिविधियों को विरासत से विकास का उत्सव बनाने का आहवान किया।

536 Views
What do you think?

Leave a Reply