Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 29 अक्टूबर को

2 min read
Text Size:

–अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी गतिविधियों के तय कार्यक्रम के अनुसार एग्जाई प्रारूप में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन मंगलवार, 29 अक्टूबर को किया जाएगा। इस पर दावे-आपत्तियां 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त की जाएगी। पुनरीक्षण के संबंध में 9 एवं 10 नवम्बर तथा 16 एवं 17 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2025 तक मतदाता सूची के डाटाबेस को अपडेट कर परिशिष्टों का मुद्रण किया जाएगा। इसके बाद 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वाएं नामकलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जो युवा 1 जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिये आसानी से उनके घर तक पहुंच जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की नि:शुल्क सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप और लिंक के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के संबंध में किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी के लिए निर्वाचन हेल्पलाईन के टोल फ्री नम्बर 1950 में कार्यालयीन समय पर कॉल करके समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

254 Views
What do you think?

Leave a Reply