रबी सिंचाई के सफल संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा। वर्ष 2024-25 रबी सिंचाई के सफल संचालन के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हरदा डीके सिंह ने बताया कि यह सिंचाई नियंत्रण कक्ष जल संसाधन संभाग हरदा कार्यालय में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्र.07577-222065 है। सिंचाई नियंत्रण कक्ष के लिए विकास तिवारी मोबाइल नम्बर 9752292608 को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश अनुसार नियंत्रण कक्ष में सुबह 6 बजे से 2 बजे तक चौकीदार चन्द्रगोपाल ढोके व स्टोर अटेंडेंट कैलाश दोगने की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक पत्रवाहक भीमसिंह राजपूत व चौकीदार संतोष ढोल्या तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए चौकीदार सफी खान की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा शासकीय अवकाश दिवसों में अतिरिक्त दल के रूप में सुबह 6 बजे से 2 बजे तक के लिये फिटर जगनलाल साहू तथा दूरभाष ड्यूटी दोपहर 2 बजे से 10 बजे तक भृत्य पूनमचन्द केवट की ड्यूटी लगाई गई है।

Views Today: 2

Total Views: 346

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!