मनचले युवक को लड़कियों ने चप्पलों से पीटा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरा में दो युवतियों ने छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबकि घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हरदा से मोरगढ़ी की तरफ जाने वाली बस में दो युवतियां सवार थी। जिन्हें बस में ही बैठा एक युवक कमेंट्स कर रहा था। दोनों युवतियों ने फोन कर के अपने परिजनों को छेड़खानी की सूचना दी। इसके बाद बस के सोनपुरा बस स्टॉप पर पहुंचने के साथ ही दोनों युवतियों ने चप्पल उतारकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। जिसका वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया। छीपाबड़ थाने में पदस्थ एसआई प्रियंका पाठक ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जाएंगी।

284 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!