करवा चौथ पर किया सामूहिक उद्यापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज महिला इकाई द्वारा रविवार को करवा चौथ पर व्रत का सामूहिक उद्यापन किया गया। यह आयोजन रविवार शाम को 6 बजे शुरू हुआ। आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित के मार्गदर्शन में महिलाओं ने पूजन, हवन किया। रात को चन्द्र दर्शन के बाद पति के द्वारा जल ग्रहण कर उपवास खोला। इस दौरान अदिति गुरु, अमृता गुरु, सुनीता पुजारी, गीता शर्मा, शारदा शर्मा, मंजू जोशी ने व्रत उद्यापन किया। सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि संगठन द्वारा प्रथम प्रयास कर सामूहिक व्रत उद्यापन कार्य किया गया है, जिसे सामाजिक बंधुओं द्वारा सराहना मिली है। संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला ने कहा कि व्रत उद्यापन की योजना के दौरान स्व. मनोहरलाल शर्मा ने यह आयोजन को हर परिस्थिति में करने की मंशा व्यक्त की थी। संगठन ने उनकी इच्छा को पूर्ण किया है। उद्यापन कार्यक्रम के दौरान सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी, महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया, रोहित तिवारी, नितेश बादर, दीपक शुक्ला, सौरभ तिवारी, संदीप पुरोहित, नवीन शर्मा, सुदीप मंडलोई, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 230

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!