Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

रहटगांव प्रा. स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक में चयनित

1 min read
Text Size:

–अब तक जिले के कुल 23 अस्पताल हो चुके हैं चयनित

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि हाल ही में जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रहटगांव राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक के तहत चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 23 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत चयनित किया जा चुका है।अब तक ये अस्पताल हो चुके हैं चयनितमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सिंह ने बताया कि इसके पूर्व एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी एवं 21 उपस्वास्थ्य केन्द्र कांकरिया, करताना, पिपल्या खुदिया, खामापड़वा बालागांव, कनारदा, नजरपुरा, मनियाखेड़ी, जटपुरा, मांदला, पड़वा, भगवानपुरा, मुहालकला, महेंद्रगांव, बम्हनगांव, टेमागांव, चौकड़ी, खमगांव, बैड़ी, कमताड़ा तथा पलासनेर स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक के तहत चयनित हो चुके हैं।

322 Views
What do you think?

Leave a Reply