Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

शनिवार को दो घंटे प्रभावित होगी विद्युत आपूर्ति

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 132 केव्ही उप केन्द्र हरदा में अति आवश्यक सुधार व संधारण कार्य होने के कारण 19 अक्टूबर शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 132 केव्ही उपकेन्द्र हरदा से निकलने वाले 33 केव्ही फीडरों तथा इनसे जुड़े 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्रों से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान 33 केवी फीडर सोनतलाई तथा उससे संबंधित उप केन्द्र झाड़पा, नीमगांव, एडाबेड़ा, रेलवा, जामली व सोनतलाई, 33 केवी फीडर कांकरिया व अबगांव खुर्द तथा 33 केवी फीडर करताना से संबंधित 33 बाते 11 केवी उपकेंद्र करताना, पोखरनी व तजपुरा में विद्युत प्रदाय अवरुद्ध रहेगा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply