अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के खेडीपुरा मोहल्ला, बैरागढ़, सकुर कॉलोनी, पीलियाखाल व ग्राम मसनगांव तथा वृत खिरकिया के ग्राम झांझरी, नीमखेड़ामाल, जूनापानी, यादव ढाबा बंदी मुहाडिया व दीपगांव खुर्द में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 26 पाव देशी शराब, 4 बीयर, 28 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 630 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 68020 रूपये है।
Views Today: 2
Total Views: 312

