Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

पशुधन गणना के लिए संगणकों को दिया प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। देश एवं प्रदेश के साथ हरदा जिले में भी 21वीं पशुधन गणना कार्य किया जाएगा। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर एसके त्रिपाठी ने बताया कि 21वीं पशुधन गणना की तैयारियों के क्रम में बुधवार को उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के जिला कार्यालय में 21वीं पशुधन गणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होने बताया कि इस दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 499 आबाद ग्रामों में पशुधन गणना कार्य के लिए 33 प्रगणकों एवं 7 सुपरवाइजरों तथा 4 शहरी क्षेत्रों के 80 वार्डो में 8 प्रगणकों एवं 1 सुपरवाइजर को पशुगणना कार्य का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पशुगणना का कार्य ऑनलाइन ऐप के माध्यम से किया जाएगा। इसके पूर्व 2012 में 19वीं पश ुसंगणना एवं 2019 में 20वीं पशुसंगणना की गई थी। उपसंचालक डॉ. त्रिपाठी ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थीयों को पशु गणना कार्य में सावधानीपूर्वक डाटा एकत्रिकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पशुगणना में सभी प्रकार के पालतु पशुओ की गणना की जाएगी। जिसमें ऐप पर पशु की नस्ल को भी दर्ज किया जाएगा। 20वीं पशु गणना के अनुसार जिले में 3.20 लाख पशुधन है। जिसमें 19वीं गणना की तुलना में 22 प्रतिशत पशुधन में वृद्धि दर्ज की गई थी। यह प्रशिक्षण सभी प्रगणको एवं सुपरवाइजरों का 21वीं पशुगणना कार्य हेतु द्वितीय प्रशिक्षण था। इसके पूर्व प्रथम प्रशिक्षण 27 अगस्त को आयोजित किया जा चुका है।

300 Views
What do you think?

Leave a Reply