अनोखा तीर, हरदा। गायत्री शक्तिपीठ हरदा में अंशुमान गौर का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दीप यज्ञ के साथ-साथ शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अमृतमय खीर का वितरण सभी परिजनों को किया गया। इस दौरान अंशुमान को गायत्री परिवार ने शुभकामनाएं देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। अंशुमान को बधाई देने वालों में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी ऋषि कुमार पारे, पंडित कन्हैयालाल, सियाराम गौर, चंद्रशेखर टिकरिया, ग्यारसराम गौर, संतोष मालवीय, श्रीमती किरण गौर, श्रीमती साधना गौर, बालकिशन गौर, श्रीमती कुसुम गौर, प्रभुदयाल गौर, गुलाबसिंह सोलंकी, शैलेंद्र पाराशर, भगवान सिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे।
119 Views


