अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में तथा महिला सुरक्षा को लेकर 19 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय विशाल उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जवाहर भवन, रोशनपुर चौराहा, भोपाल में 11 बजे से आरंभ होगा। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, सह प्रभारी संजय दत्त मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने अपील की हैं कि सभी वरिष्ठजन, सभी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, सेक्टर मंडलम के पदाधिकारियों और समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से अपने साथियों सहित अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और इस संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी का संकल्प है, और हम सभी से अपेक्षा है कि हम इसे सफल बनाने में अपनी पूरी शक्ति और समर्थन प्रदान करें।
कांग्रेस का महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश स्तरीय उपवास कार्यक्रम १९ अक्टूबर को

60 Views

