उर्वरक का अवैध भंडारण एवं विनिर्माण का मामला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मेसर्स सदाशिव फर्टिलाइजर प्रायवेट लिमिटेड पानसेमल के प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज

अनोखा तीर, देवास। जिले के किसानों को रबी सीजन में उच्च गुणवत्ता एवं मानक स्तर का उर्वरक उपलब्ध हो सके इसके लिए कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसमें जिले में कृषि विभाग की टीम द्वारा भ्रमण एवं निरीक्षण कर कार्यवाही कर रही है। अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कृषि विभाग की जिला स्तरीय उड़नदस्ता एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम जामगोद के समीप एचपी पेट्रोल पम्प के पास एक टीन शेड गोदाम में छापामारी कार्यवाही कर उर्वरक का अवैध भंडारण एवं विनिर्माण करने पर मेसर्स सदाशिव फर्टिलाईजर्स प्रायवेट लिमिटेड पानसेमल जिला बडवानी के प्रबंधक मोहित चौधरी पिता रविन्द्र चौधरी के विरूद्ध थाना बैंक नोट प्रेस देवास में प्रकरण दर्ज किया गया। उप संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास देवास ने बताया कि कार्यवाही के दौरान गोदाम में सदाशिव फर्टिलाइजर प्रालि पानसेमल जिला बड़वानी का नर्मदा सुपर- 360 पावडर एवं दानेदार के लगभग 1000 खाली बैग, एनपीके 12:32:06 मिश्रित उर्वरक के 500 खाली बैग, पोटाश ( पीडीएम – 14.5 ) के 2000 खाली बैग, पीएसबी (डीएपी) के 100 खाली बैग लगभग सफेद रंग की अचिन्हित थेलिया 1500 लगभग साथ ही कामधेनू पोटाश (पीडीएम) 14.5 प्रतिशत सुमन ऑर्गेनिक एंड फर्टिलाइजर प्रालि नदी रोड, पानसेमल जिला बड़वानी के लगभग 100 वैग भरे, साथ ही सफेद रंग की कत्थाई रंग के दानेदार पदार्थ से भरी थैलियों लगभग 1500, एक बैलेंस मशीन, एक बैग सिलिंग मशीन, 90 धागे के गटठे पाये गये। गोदाम मालिक द्वारा बताया गया कि यह गोदाम उन्होंने मोहित चौधरी पिता रविन्द्र चौधरी निवासी पी- 1104 प्रियंका ब्लासम अपार्टमेंट गंगापुर रोड सिरीन मेंडोस आनन्दवाली नासिक महाराष्ट्र को किराये पर दिया है। मौके पर सुप्रीम नर्मदा पीएसबी की लगभग 180 भरी बौरियां भी पाई गई। जिसमें कूटरचित तरीके से डीएपी अंकित था जो कि एक आयशर गाड़ी में रखा गया था। जिससे की स्पष्ट प्रतीत होता है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के आशय से बोरियों पर डीएपी अंकित कर कूटरचना की गई है। आयशर वाहन में भरी उक्त लगभग 180 पीएसवी की बोरी सहित मौके पर पाई गई। समस्त सामग्री को विक्रय प्रतिबंधित किया जाकर 2 उर्वरक नमूने लेकर विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया है। गोदाम मालिक सचिन पिता रामगोपाल पटेल निवासी ग्राम जामगोद की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही उक्त गोदाम को सील किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 180

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!