बिना टिकट यात्रा करने वाले ५६४ यात्री पकड़ाए-हरदा, नर्मदापुरम, इटारसी समेत 9 स्टेशनों पर चलाया अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के हरदा, नर्मदापुरम, इटारसी, भोपाल सहित 9 रेलवे स्टेशनों पर गुरुवार को कॉमर्शियल स्टाफ ने किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक अभियान चला। वाणिज्य विभाग के 10 पर्यवेक्षक, 99 टिकट चेकिंग स्टाफ और 5 रेल सुरक्षा बल स्टाफ के सहयोग से अभियान चला।564 यात्री बिना टिकट के मिलेपर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाए अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई। ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सकें। अभियान के दौरान स्टेशनों पर आने-जाने वाली 156 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान 564 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए।2 लाख से ज्यादा की वसूलीइन 564 यात्रियों से कुल 2 लाख 84 हजार 930 रुपए बतौर किराया जुर्माना वसूला गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 296 यात्री पाए गए, जिनसे 1 लाख 34 हजार 110 रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया गया। स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 11 यात्रियों पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने और गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।वसूला 1.59 लाख रुपए जुर्मानाइटारसी स्टेशन पर आने-जाने वाली बिना टिकट यात्रा करने वाले 116 यात्री पकड़े गए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 72 यात्री पाए गए। हरदा स्टेशन पर पकड़े गए 93 यात्रियों से 41900 रुपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। नर्मदापुरम स्टेशन पर आने-जाने वाली 7 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 34 यात्री पकड़े गए, जिनसे 17850 रुपए जुर्माना वसूला किया गया। वहीं, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 8 यात्री से 4900 रुपए जुर्माना वसूला गया।

Views Today: 2

Total Views: 270

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!