Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

खराब हुई फसल का तत्काल कराएं सर्वे : विधायक

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर डीएपी खाद आपूर्ति एवं सोयाबीन फसल का सर्वे तत्काल कराने की मांग की है। विधायक डॉ. दोगने द्वारा कलेक्टर को प्रेषित पत्र में लेख है कि हरदा जिले में किसान डीएपी खाद की कमी के कारण काफी परेशान है और आने वाले समय में यह संकट काफी विकराल रूप ले लेगा। जिसके कारण किसानों का बड़ा नुकसान होगा। किसानों को खाद समय पर ना मिलने से समय पर बोनी नहीं हो पाती है, यदि समय पर बोनी नही होगी तो उत्पादन में भी कमी आती है। जिससे किसानो को आर्थिक नुकासान का सामना करना पड़ता है। साथ ही हरदा जिले में हुई अति वर्षा एवं बे-मौसम हो रही बारिश के कारण किसानों के खेत में लगी हुई सोयाबीन फसल खराब हो गई है। यह मंहगी फसल होती है। फसल के खराब होने से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होगी। इस हेतु सोयाबीन फसल का अतिशीघ्र सर्वे कराया जाना अति आवश्यक है। अत: किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए उचित कार्यवाही कर हरदा जिले में किसानों की मांग के अनुसार डीएपी खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे व किसानों की सोयाबीन फसल का सर्वे तत्काल कराया जाए, ताकि किसानों को अविलंब बीमा एवं मुआवजा राशि प्रदाय की जा सके। जिससे की किसानों को आर्थिक नुकसान न हो।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply