गरबे को व्यवसाय बनाने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। गुरुवार को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर गरबे को व्यवसाय बनाने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए। गरबा स्थानो पर आने वाली समस्या को लेकर एएसपी राजेश्वरी महोबियो को ज्ञापन सौंपा। हिन्दू जागरण मंच से जुड़े विपिन पंवार ने बताया कि कुछ तथाकथित लोग संस्कृति को व्यवसाय बनाकर गरबे में पास बेचकर पैसा कमा रहे हैं। जबकि शक्ति की आराधना में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं गरबे जैसे नृत्य को सीखने ओर सिखाने के लिए किसी भी गैर हिन्दू के प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के सार्वजनिक आयोजन में वेशभूषा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसे आयोजनों में अमर्यादित वेशभूषा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना चाहिए। ताकि हमारी संस्कृति को ठेस ना पंहुचे।गरबे के आयोजन में शहर की महिलाएं और लड़कियां शामिल होती हैं। गरबा और डांडिया के गाने के बजाय अश्लील गानों पर डांस होता है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों को परमिशन ना देने और ऐसे आयोजनों में अभद्र व्यवहार करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

Views Today: 2

Total Views: 324

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!