Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

माता टेकरी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन, 500 पुलिसकर्मी तैनात

1 min read
Text Size:

देवास। माँ शारदीय नवरात्रि महापर्व के चौथे दिन, मां चामुण्डा और तुलजा भवानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी पहुंच रहे हैं। शनिवार रात, 11 बजे से रविवार प्रात: 4 बजे तक सडक़ों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। अनुमान है कि देर रात तक लगभग डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। रविवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

वहीं शहर की सुरक्षा के लिए लगभग 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

नवरात्र के चौथे दिन माता टेकरी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उल्लेखनीय है कि नवरात्रि के अवसर पर इंदौर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि शहर के सभी पार्किंग स्थल भर गए। इस बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मोतीबंगला चौराहे से यातायात का मार्ग बदल दिया और श्रद्धालुओं को उज्जैन रोड के रास्ते माता टेकरी पहुंचाया। शहर के स्कूल, नगर निगम और अन्य सरकारी भवनों में वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई।

516 Views
What do you think?

Leave a Reply