Skip to content
Sunday, 11 October 2026
सभी

सुनाई देने लगी खप्पर में गाई जाने वाली गरबियों की गूंज, शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी एवं महानवमी पर निकलेगा माता का खप्पर

2 min read
Text Size:

खरगोन। भावसार क्षत्रिय समाज द्वारा पिछले 406 वर्षों से चली आ रही खप्पर की परंपरा में गाई जाने वाली गरबियां भावसार मोहल्ले की गलियों में सुनाई देने लगी है। इन गरबियों का अभ्यास भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर में रात्रि में समाजजनों द्वारा किया जा रहा है। खप्पर आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ.मोहन भावसार ने बताया कि शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी एवं महानवमी पर निकलने वाले माता अंबे एवं माता महाकाली का खप्पर निकलता हैं। खप्पर में जिन गरबियों पर मां अंबे व माता महाकाली रमती है, उन गरबियों का अभ्यास मिरदिंग एवं झान—मजीरा के साथ किया जा रहा है। इस दौरान अरे हऊ तो मनाऊ गणपति रे…….., वेगा आओनी आरे आ………., आनंदी गुण गाऊ महाकाली ओ………., सरवर हिंडोलो गिरवर……….., अंबा देवी भारत नो संकट मिटावजो………, देवी म्हारी पावानी रे पटरानी भवानी……., सब देवन म देव महादेव बड़ो भारी……., देवी महाकाली कलयुग……, सांची कहो रे प्रहलाद……, म्हारी अंबे भवानी माय वो……., राखो सब भक्तन की लाज खप्पर वाली जी….., सीता मांगे अवध को राज….., अरे चांदनिया चालो मन अति उतावला….. जैसी गरबियों का अभ्यास किया जा रहा है।
युवा बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भावसार लाला ने बताया कि आज के दौर में जहां युवा धर्म और अध्यात्म से दूरी बना रहे है, वही भावसार क्षत्रिय समाज के कई ऐसे युवा है, जो समाज द्वारा पिछले 406 वर्ष पुरानी चली आ रही खप्पर की परंपरा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। ऐसे युवा वर्षों पुरानी लिखी गरबियों को आनंद ओर उत्साह के साथ गाते है। यह गरबियां निमाड़ी एवं हिंदी दोनों भाषाओं में लिखी हुई है। इस दौरान जगदीश भावसार, सोनू बादशाह, ऐश्वर्य कान्हा भावसार, राम भावसार, निखिल भावसार, ऋषि भावसार, ऋतिक धारे, कमल धारे, श्याम धारे, राजू भावसार, धर्मेंद्र भावसार लाला, अनुज भावसार, शैलेंद्र भावसार, आदित्य धारे, मोहित भावसार, सौरभ धारे, धीरज भावसार, नकुल भावसार, सार्थक भावसार, वैभव भावसार, शिवम भावसार, स्वप्निल भावसार, दिव्यांश भावसार, जिम्मी भावसार, सोम भावसार, प्रीत भार्गव, देव भावसार, हरि भावसार आदि द्वारा रोजाना गरबियों का अभ्यास किया जा रहा है।

597 Views
What do you think?

Leave a Reply