Skip to content
Saturday, 17 October 2026
बैतूल

पिस्टल व कारतूस बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी पकड़ाए

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, बैतूल। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के एसपी निश्चल एन झारिया के निर्देश के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि दो अलग-अलग स्थान रैन बसेरा चौक तथा पीडब्लुडी कलोनी गंज में दो  व्यक्ति अवैध रूप से पिस्टल व कारतूस अपने पास में रखकर बेचने की फिराक में घुम रहे हंै। सूचना पर थाना गंज पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम तैयार कर मौके पर रवाना किया गया। कार्यवाही में आशिक़ उर्फ गोलु शाह पिता बब्बु शाह उम्र 33 साल निवासी आजाद वार्ड को पकड़कर तलाशी ली गयी, तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मैग्जीन लगी हुई एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया। इसी तरह आरोपी इरशाद उर्फ चीनी पिता मुनव्वर खान उम्र 38 साल निवासी गोंविंद कालोनी आमला के कब्जें से भी एक सिल्वर रंग की देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस  जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 346/24  एवं 347/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट 111 बीएनएस 2023 कायम कर विवेचना में लिया गया है। तथा आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों से पुछताछ में बताया कि उक्त पिस्टल व जिंदा कारतूस बैतूल शहर से ही खरीदे गए हैं। तथा बेचने के लिये बाहर जा रहे थे। आरोपियों को पिस्टल व कारतूस बेचने वाले अन्य आरोपी तस्कर की गंज पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है, जिसकी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

320 Views
What do you think?

Leave a Reply