Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

वन राज्य मंत्री अहिरवार वन शहीद दिवस पर वन शहीदों के परिजन के सम्मान समारोह में शामिल हुए

2 min read
Text Size:

वन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल:-वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि वन विभाग का अमला जंगल की सुरक्षा के लिये रात-दिन अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों के सामने जंगल की सुरक्षा की बड़ी चुनौती होती है। मंत्री अहिरवार बहुउद्देशीय हॉल, वन विश्राम गृह चार इमली में वन शहीदों के परिजन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

वन मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि शहीदों के परिवार के सम्मान समारोह में उपस्थित होकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि वन विभाग हमारा एक परिवार है और हमारे परिवार के साथी शहीद हुए हैं। उनके परिवारजन की जिम्मेदारी अब हमारी है। शहीदों के परिवारजन को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूरा वन विभाग आपके साथ है।

वन मंत्री अहिरवार ने वर्ष 2024 में शहीद हुए वन कर्मी के बारे में बताया कि शहीद वनकर्मी स्व. राजेन्द्र सिंह कुशरे कार्यवाहक वनपाल, जो वन मंडल डिंडोरी में पदस्थ थे। जंगल में आग लगने की जानकारी मिलने पर, आग बुझाने के लिये मौका स्थल पर पहुंचे, जिसके उपरांत तबियत खराब होने पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसी प्रकार शहीद वनकर्मी स्व. कमल सिंह मरकाम टीपीएफ श्रमिक कान्हा टाइगर का रिजर्व जंगल गश्त के दौरान बाढ़ में बहने और डूबने के कारण उनका निधन हो गया। इन दोनों शहीद वन कर्मियों की पत्नियों को मंत्री अहिरवार द्वारा सम्मानित कर एक-एक लाख रूपये राशि के चेक भेंट किये गये। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव और वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा शहीदों के परिजन उपस्थित थे।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply