Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

भारतीय स्टेट बैंक ने पेंशनरो का किया सम्मान  

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक असित खरे द्वारा प्रोग्रेसीव पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यो का शाखा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 80 वर्ष उम्र पूर्ण किए पेंशनरो का शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया। उपस्थित पेंशनरो को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पेंशनरो ने बैंक संबंधित अपनी समस्या बताई, जिसका समाधान शाखा प्रबंधक द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्यामलाल बोघे ने पेंशनरो के हित में इस तरह का आयोजन करने के लिए शाखा प्रबंधक महोदय का आभार प्रकट किया।

378 Views
What do you think?

Leave a Reply