अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल इकाई जिला हरदा के स्वयंसेवक कुलदीप मालवीय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधों का वितरण किया। कुलदीप एक निजी शोरूम पर कार्यरत है। जिन्होंने अपने कामों के साथ अपने शोरूम पर एक मुहिम शुरु की है कि शोरूम पर कार खरीदने आए हुए हर कस्टूमर को गिफ्ट के रूप में एक पौधा वितरण किया जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए यह एक अच्छी पहल है। वह चाहते हैं कि हरदा के सभी शोरूम पर यह मुहिम चलाई जाए ताकि हरदा जिले में ऑक्सीजन की मात्रा कम ना हो।
एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधरोपण

Text Size:
310 Views
What do you think?






