मंत्री लोधी ने पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण


अनोखा तीर, भोपाल।
प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन मंत्री धर्मंेद्र भाव सिंह लोधी ने भदभदा रोड़ स्थित मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय पहुंचकर पूजा अर्चना उपरांत अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। मंत्री श्री लोधी ने कार्यभार ग्रहण कर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान में संचालित कार्ययोजनाओं की तथा विभाग द्वारा बनाई गई भविष्य की योजनाओं संबंधित जानकारी ली। मंत्री श्री लोधी ने इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों और निगम द्वारा संचालित होटलों से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी टी इलैया राजा समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

534 Views

Leave a Reply