Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

रक्तदान करने से हमें आत्म संतुष्टि मिलती है: ऊर्जा मंत्री तोमर

2 min read
Text Size:

जन कल्याण संघर्ष समिति द्वारा ग्वालियर में आयोजित शिविर में 72 लोगों ने किया रक्तदान

भोपाल:-ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रक्तदान के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि हमारे दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है, इसका अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं, वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। श्री तोमर जन कल्याण संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को ग्वालियर में मिलन गार्डन रमटापुरा में आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे। शिविर में जनकल्याण समिति के 72 दानवीरों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं, जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि रक्तदान से हमारा शरीर स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहता है। अत: हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि जन कल्याण संघर्ष समिति द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर प्रेरणादायी कार्य किया गया है। पीड़ितों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि रक्तदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका किसी फैक्ट्री में निर्माण नहीं हो सकता। आकस्मिक रूप हुई दुर्घटना में घायल और गंभीर रूप से पीड़ितों का जीवन बचाने के लिए दान किया गया रक्त ही काम आता है। अत: हमें रक्तदान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी 8 सितम्बर को जन कल्याण संघर्ष समिति द्वारा रक्तदान करने वाले सभी युवा दानवीरों का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया जाएगा।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply