Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

लवकुश जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे खाद्य मंत्री गोविंद सिंह  

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रविवार 25 अगस्त को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में आयोजित लवकुश जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। खाद्य मंत्री श्री राजपूत 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपने निज निवास सागर से विकासखंड जैसीनगर के लिए प्रस्थान कर 1 बजे कार्यक्रम स्थल बड़े महादेव जी एवं लवकुश मंदिर जैसीनगर पहुंचेंगे। श्री राजपूत यहां स्थानीय जनता से मुलाकात भी करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात खाद्य मंत्री श्री राजपूत दोपहर 2 बजे वापस सागर के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम सागर में करेंगे। गौरतलब है कि लवकुश जन्मोत्सव का कार्यक्रम पिछले कुछ सालों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में आयोजित किया जा रहा है। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन और सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा नेता आकाश सिंह राजपूत की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता द्वारा बड़े ही धूमधाम से अपनी भागीदारी निभाई जाती है और उत्सव मनाया जाता है।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply