Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

नाम बदलकर हिंदू युवती को जाल में फंसाया, फिर बंदूक की नोक पर किया दुष्कर्म

3 min read
Text Size:


अनोखा तीर, बैतूल। सारनी थाना अंतर्गत लव जिहाद का मामला सामने आने से पुलिस और प्रशासन अलर्ट  है। मस्जिद चौक समेत आस-पास पुलिस बल तैनात है। इधर हिंदू संगठनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाली और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। समस्त हिंदू संगठन के पदाधिकारी जोगेंद्र सूर्यवंशी, सुनील भारद्वाज, अंजनी सिंह, चेतन गुप्ता ने बताया कि औद्योगिक नगरी सारनी में इस तरह के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं, इससे हिंदू संगठन आक्रोशित है। समस्त हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि हमारी बहन-बेटियों को समुदाय विशेष के लड़के हिंदू नाम से प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करते हैं। जब तक बहन बेटियों को इन लड़कों की सच्चाई का पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। मजबूरन लड़कियां गलत कदम उठाती हैं या फिर जुल्म सहती है। शुक्रवार को पाथाखेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत सामने आए इस प्रकरण में पीड़िता ने बताया कि उसे कॉलेज जाते वक्त सिद्धू नाम बताकर एक समुदाय विशेष के युवक ने प्यार के जाल में फंसाया और फिर कई बार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब सिद्धू के सामने विवाह करने का प्रस्ताव रखा तो उसने अपना सही नाम बताकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उसकी यह बातें सुनकर पीड़िता के पैरों तले मानों ज़मीन खिसक गई और वह फूट-फूट कर रोने लगी, लेकिन पीड़िता के पास सामंजस्य बनाने के अलावा कुछ नहीं बचा। मजबूरन पीड़िता युवक और उसके दोस्त सन्नी एवं राजा के जुल्म सहती रही। लेकिन जब सारी हदें पार हो गई तो पीड़िता ने अपने परिवार और पुलिस के समक्ष यह सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बंदूक की नोक पर किया दुष्कर्म
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में पीड़िता द्वारा बताया जा रहा है कि बंदूक की नोक पर घर में घुसकर आरोपी युवक और उसके दो दोस्त डराते धमकाते थे। पीड़िता के पिता को मारने की धमकी देते थे और ओमनी कार में ले जाकर गलत काम करते थे। वायरल वीडियो में पीड़िता द्वारा बताया जा रहा है कि कॉलेज जाते वक्त ये तीनों उसे परेशान करते थे। इसी बीच वह आरोपी युवक की बातों में आ गई। पीड़िता द्वारा वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि जैसे ही उसे पता चला कि सिद्धू समुदाय विशेष से है तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बावजूद तथाकथित सिद्धू अपने दोस्तों के साथ पीड़िता के घर जाकर उसे डराया धमकाया करता था। पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी देता था।
इनका कहना है….
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। आज हिंदू संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें सन्नी और राजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की जा रही है। हिंदू संगठनों से ज्ञापन लेकर जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
– अरविंद कुमरे, टीआई सारनी।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply