श्रावण के अंतिम सोमवार पर निकली भव्य शाही सवारी 

14 फिट ऊंचा बनाया गया बाबा भोलेनाथ का स्वरूप

कांटाफोड़:-नगर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा ऋणमुक्तेश्वर कांतापुरेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी निकली जिसमे बग्घी डीजे व पालकी में सवार होकर बाबा महाकाल नगर भ्रमण को निकले। झाकी में बाबा भोले का बनाया गया स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा जिसमे नगर में सामाजिक संस्थाओं,व्यापारी गणों नगर वासियों द्वारा भव्य पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शाही सवारी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर संपूर्ण नगर में भ्रमण कर मां चंद्रकेशर नदी के तट पर पहुंची जहा महाआरती व विशेष प्रसादी वितरित की गई। यात्रा में युवाओं की बड़ी टोली उज्जैन के राजा कभी कृपा नजरिया भजन पर नृत्य करती हुई दिखाई दी संपूर्ण नगर बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आया। इस दौरान महांकाल भक्त मंडल द्वारा फलाहारी हलवे का वितरण किया गया। भव्य शाही सवारी में गोपाल व्यास,सुरेश पटेल,कैलाश अमोदिया,अभिषेक जोशी,विश्वास परसाई,कमलेश शर्मा,शलभ गोरानी,हरी जोशी,राहुल ठगेले,अमित जोशी,शगुन चौबे,मनीष शर्मा,जीतू सिंगी,अरविंद मीणा अंकित जोशी, भरत जोशी,सावन जोशी,कपिल राठौर, चेतन जोशी संस्कार उपाध्याय सहित भक्तगण नगर वासी सवारी में उपस्थित रहे। राम सेवा समिति द्वारा बनाई गई बाबा भोलेनाथ की झांकी नगर के श्यामलाल मालवीय,महेश बराया द्वारा बनाई गई जो की आकर्षण का केंद्र रही।

441 Views

Leave a Reply