सिटी पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को घटना के 36 घण्टे में गिरफ्तार 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सिटी पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को घटना के 36 घण्टे में गिरफ्तार 

इटारसी:-प्रेमिका के घर वालों को बात बताने पर गुस्साये प्रेमी यश साहू निवासी सरदार मोहल्ला बैंक कालोनी निवासी ने अपने साथी मोनू सराठे के साथ मिलकर झुग्गी झोपड़ी निवासी किशन पाल को मौत के घाट उतार दिया। किशन की हत्या आरोपियों द्वारा 18 अगस्त की रात्रि 9 बजे नालंदा स्कूल न्यास कॉलोनी के पीछे खाली पड़े प्लाट में की गई।आरोपियों द्वारा खाली बियर की बोतल को फोड़कर मृतक के गले मे मार दी।जिससे मृतक की ज्यादा खून बहने से मौत हो गई।इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला स्टॉप के साथ मौके पर पहुँचे,और घटना की जांच शुरू की।आरोपियों को गिरफ्तार करने और घटना की जांच करने के लिये टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने सिटी थाने के अनुभवी एसआई, एएसआई,प्रधान आरक्षकों के साथ ही आरक्षकों की टीम तैनात की गई।पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर घटना के 36 घण्टे में स्थानीय रेलवे स्टेशन आउटर मालगोदाम के पास से दोनों आरोपी यश पिता राजकुमार साहू सरदार मोहल्ला बैंक कॉलोनी एवं मोनू पिता सुरेश सराठे को शहर से बाहर भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया।आज सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरवसिंह बुंदेला, उनि राधेश्याम पंवार, उनि राहुल पटेल, सउनि रामराव उईके, सउनि संजय रघुवंशी, प्रआर भागवेन्द्र, प्रआर भुपेश मिश्रा, प्रआर. अशोक चौहान, प्रआर, हेमंत तिवारी, प्रआर आबरार खान, प्रआर, पुष्पेन्द्रसिह भदौरिया, आरक्षक हरीश डिगरशे, राहुल उघडे, अविनाशी हारोडे, गजेन्द्र डडोरे, आकाश बारस्कर, विरेन्द्र पंवार, कृष्णा राजौनिया, आनंद कुशवाह, रामप्रकाश धुर्वे, गुलशन सोनी, प्रआर, नर्मदाप्रसाद व साइबर सेल आरक्षक अभिषेक नरवरिया की विशेष सराहनीय अहम भूमिका रही है।


Views Today: 2

Total Views: 338

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!