पुलिस को मिली सफलता फिर गोवंश के ट्रक को पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नगर पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते हुई कारवाई 

भौरासा– नगर पुलिस प्रशासन को एक बार फिर हाथ लगी सफलता जिसके चलते गोवंश को किया मुक्त 

प्रदेश के मुख्यमंत्री के सख्त आदेश हे की पशु क्रूरता और गोवंश क्रूरता पर अपराधियो पर सख्त करवाई की जाए और उन्हे बक्शा नही जाए जिसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन है की इस प्रकार की गतिविधियों पर ध्यान रखा जाए और मुखबिरो द्वारा इस तरह की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रख कर इस तरह के अपराधों पर सख्ती से कारवाई की जाए जिसके चलते नगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में एक बार फिर भौरासा थाना को सफलता हाथ मिली जिससे पता चलता है की थाना प्रभारी मिश्रा अपराधी और अपराधों पर अंकुश लगाने में कितना अलर्ट है ज्ञात हो की पिछले गत महीने जून माह में मुखबिर की सूचना अनुसार गोवंश से भरा एक मिनी ट्रक की सूचना मिली थी जो की सही पाई गई थी उस समय भी उक्त वाहन को जब्त कर नियम अनुसार कारवाई कर अपराधियो को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था और गोवंश को गो शाला में आजाद कर दिया गया था 

भौरासा पुलिस द्वारा 2 माह में इस प्रकार की दूसरी कारवाई की गई हे

भौरासा पुलिस थाना प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 5 बजे के दरमियान मुखबिर से मिली जानकारी की एक मिनी ट्रक लाल कलर की आयशर वाहन जिसका गाड़ी नंबर MP 41 GA 0270 हे उक्त वाहन में ठूस ठूस कर तकरीबन 10 गोवंश भरे हुए जो की नगर थाना सीमा में पहुंचेगा थाना प्रभारी के मार्गदर्शन पर तुरंत पुलिस बल देवास भोपाल टोल टैक्स पर पहुंच कर वहा स्थित दुकानों की आड़ में छुप गए तदानुसार मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन की जानकारी के अनुसार उक्त हुलिए का वाहन थाना सीमा में आता हुआ देख पुलिस द्वारा उक्त वाहन को बल पूर्वक रोकना चाहा परन्तु वाहन चालक तेजी से वाहन को देवास की तरफ भगाने लगा जिसका शासकीय वाहन थाना मोबाइल से पीछा किया जिसके चलते गोवंश से भरे ट्रक के चालक ने पुलिस वाहन को करीब आता देख हाइवे से लगे ग्राम काकड़दा के मार्ग पर ले गया जहा ग्राम काकड़दा,बोलासा,जंगीपुर ग्रामीण इलाका क्रास कर वाहन ग्राम जलोदिया में पहुंचा जहा किसान बाबू किर के खेत के पास बने नाले में उक्त वाहन फस गया उसके पूर्व पुलिस द्वारा ग्राम जलोदिया रूपसिंह बागरी,तेजसिंह चौहान,सुरेंद्रसिंह गोड,पिंतुसिंह राजपूत, नरेंद्रसिंह बेस आदि ग्रामीणों से संपर्क किया जिससे वाहन के फस जाने से स्थानीय ग्रामिणजनो को पास आता देख चालक और उसके सहयोगी खेतो में फरार होने में सफल हो गए ग्रामीणों ने बताया की हमारे द्वारा भी उनका पीछा क्या गया परंतु अंधेरे का फायदा उठाकर हाथ नही लगे जब हमने वाहन के करीब जाकर देखा तो उसमे केडे गोवंश मिले जो की बहुत ही क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे और उन्हें संभाला उसके पश्चात पुलिस भी आ गई  

पुलिस बल द्वारा गाड़ी को कस्टडी में लेकर थाना पहुचाई

गाड़ी में मोजूद गोवंश को ओढ़नी स्थित गो शाला में सुरक्षित आजाद किया गया पुलिस द्वारा आरटीआई से गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा और वाहन को चला रहे चालक के साथ उसके अन्य तीन साथियों पर कृत्य धारा अधिनियम 4,6,9, मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 11डी व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद अपराधियो की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा उक्त करवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह,प्रधान आरक्षक 180 कमल वर्मा,आरक्षक 1064 कमल,आरक्षक 190 जितेंद तोमर,सैनिक 205 सुभाष दुबे,के साथ उपस्थित स्थानीय ग्रामवासियो की अहम भूमिका रही।

Views Today: 2

Total Views: 400

Leave a Reply

error: Content is protected !!