Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में मरीज़ों की सुविधा को दी जाये प्राथमिकता: उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

2 min read
Text Size:

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की

भोपाल:-उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार कार्य की योजना में मरीज़ों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाये। चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज के निर्माण की योजना में यह ध्यान रखा जाये कि अंतःसंबद्ध वार्ड और सुविधाएँ जिनमें मूवमेंट अधिक हैं, वे सहज संपर्क में हों तथा सुलभ आवागमन के पर्याप्त प्रावधान हों। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधोसंरचना विस्तार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि निर्माण कार्य की प्रगति नियमित मॉनिटरिंग करें तदानुसार मैनपॉवर उपलब्धता और उपकरणों की व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई समय से पूर्ण कर ले जायें। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का समय से एवं विधिवत रूप से प्रदाय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सिंगरौली मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, ज़िला चिकित्सालय मऊगंज, मैहर और सिंगरौली के निर्माण कार्यों की योजना और अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। रीवा मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रगतिरत एवं प्रस्तावित नवीन सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरुण कुमार पिथोड़े, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ पंकज जैन, एमडी बीडीसी चन्द्रमोहन ठाकुर सहित निर्माण एजेंसी पीआईयू और बीडीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply