कलेक्टर द्वारा विशेष जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अधुरे कार्यों को पूर्ण कराने के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और पीडब्लयूडी को संयुक्त दल के माध्यम से निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा

झाबुआ:-कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को तहसील थांदला में प्रातः 11 बजे विशेष जनसुनवाई ली गई। नगर मे घुमते मवेशियों की समस्या लेकर आए आवेदक की जनसुनवाई करते हुए सीएमओ थांदला से नगर मे पशुओं को पशुपालन विभाग से समन्वय कर गौशाला में पहुँचाने हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। आवेदक सरपंच काकनवानी द्वारा अधुरे कार्य को पूर्ण करवाये जाने हेतु आवेदन दिया जिसके तहत कलेक्टर नेहा मीना द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और पीडब्लयूडी को संयुक्त दल के माध्यम से निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। अतिथि शिक्षकों को हटाए जाने पर आई आवेदिका के सम्बन्ध में कलेक्टर द्वारा अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के सम्बन्ध में पारदर्शिता अपनाते हुए चयनित सूची चस्पा कर प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई में आवेदक समस्त अतिथि शिक्षकगण कन्या शिक्षा परिसर थांदला में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का मानदेय भुगतान के मानदेय भुगतान करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदिका श्रीमती दीपा पति हेमन्त शर्मा निवासी थांदला झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण स्व.राजेन्द्र पावेचा, हितेश पिता विरेन्द्र पावेचा निवासीगण थांदला झाबुआ के द्वारा अपने मकान के आगे खुली शासकीय बहुमूल्य जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर बाधा कारित करने के विरूद्ध कार्यवाही के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

              आवेदिका चंचल पिता स्व. शांतिलाल कांकरिया निवासी थांदला झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षियो संजय कुमार उर्फ अर्जुन पिता रामचंद्र सोनी, श्रीमती शीरीन बेवा मुर्तुजा बोहरा निवासी थांदला जिला झाबुआ द्वारा शासकीय भूमि सर्वे नंबर 15 पर अवैध अतिक्रमण कर अवैध रूप से प्लाट विक्रय करने के विरूद्ध कार्यवाही के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ककू खोखर बडा फलिया ग्राम सेमलीया चेनपूरी थांदला जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा कृषि विकास शाखा थांदला द्वारा केसीसी लोन खाते की राशि सेटलमेंट के बाद भी वसूले जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदिका मकु निवासी ग्राम पंचायत आमली द्वारा बताया गया कि उनको आवास की मजदूरी की राशि प्राप्त नहीं हुई मजदूरी की राशि प्रदान करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक कालुसिंग पारगी निवासी ग्राम पंचायत कलदेला द्वारा बताया गया कि उनके पिता बादर पारगी के नाम से आवास स्वीकृत हुआ था स्वीकृती के बाद मेरे पिता की मृत्यु हो गयी, मेरी माँ द्वारा आवास का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, आवास की दूसरी तीसरी व चतुर्थ राशि एवं साथ ही मजदूरी की राशि प्रदान करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

            आवेदक सुन्दरम् फोटोकापी थांदला जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि मेरी फर्म सुन्दरम् फोटोकापी द्वारा किये गये फोटोकापी का भुगतान जल्द से जल्द करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक सेतिया मुणिया द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी श्रीमती लोला पति सेतिया मुणिया निवासी ग्राम सेमलिया का निधन को हो गई थी जिसके पश्चात मुझे आज दिनांक तक वृद्धा एवं विधवा पेंशन की प्रदान करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विशेष जनसुनवाई थांदला में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 53 आवेदन आए। जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर झाबुआ श्री हरिशंकर विश्वकर्मा द्वारा जनसुनवाई ली गई । जिला मुख्यालय पर कुल 38 आवेदन आए।

              इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन एवं समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 204

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!