Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश सभी

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया गौ ग्रास सेवा वाहन का शुभारंभ

2 min read
Text Size:

बड़वानी:-नगर के पालाबाजार क्षेत्र में प्रातःकाल पशुचारा क्रय विक्रय करते हुए गौ सेवक गौ ग्रास के रुप में अन्य पशुओं के लिए भी चारा सड़क किनारे पर ही डाल देते है। जिससे उक्त क्षेत्र में गाय एवं अन्य मवेशी झुण्ड के रुप में एकत्रित हो जाते है और इससे आवागमन बाधित होता है तथा दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा नगर में आवारा घुमते मवेशियों, गौवंश पर रोक लगाये जाने की दृष्टि से नगर के पाला बाजार क्षेत्र में नवाचार करते हुए गौ ग्रास सेवा वाहन के रुप में एक ट्राली रखवायी गयी है। जिसका विधिवत शुभारम्भ 10 अगस्त को प्रातः 8 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, अन्य पार्षदगणों तथा नगर पालिका अधिकारियो/कर्मचारियों की उपस्थिति ट्राली में पशुचारा डालकर किया गया। अध्यक्ष श्रीमती चौहान द्वारा नागरिकों से अपील करते हुए समझाइश दी गयी कि गौ वंश के लिए दिया जाने वाला ग्रौ ग्रास चारा कृपया इस ट्राली में डाले इस ट्राली में एकत्रित चारे को गौशालाओं में पहुचाया जायेगा और इससे उक्त स्थान पर मवेशी भी एकत्रित नही होगे। इस अवसर पर जानकारी देते हुए स्वच्छता एवं राजस्व प्रभारी रामकरण डावर द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन प्रातः और सायंकाल को नियमित रुप से ट्राली पालाबाजार के नियत स्थान पर रखी जावेगी और नागरिकों तथा सब्जी विक्रेताओं को इस इसमें गौ ग्रास तथा विक्रय के बाद अनुपयोगी सब्जी, पाला आदि भी इसमें डालकर प्रतिदिन तत्काल गौशालाओं में पहुंचाया जावेगा।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply