नवाचार – मुजाल्दे बहनों द्वारा डिजाइन की गई चावल की सुन्दर राखियाँ बनी आकर्षण का केंद्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बड़वानी:-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यशाला में मुजाल्दे बहनों वर्षा मुजाल्दे और चेतना मुजाल्दे ने राखी निर्माण में नवाचार करते हुए चावल की सुन्दर राखियाँ बनाई, ये राखियाँ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। प्राचार्य डॉ वीणा सत्य ने कहा कि चावल से बनी राखियाँ बहुत सुन्दर बनी हैं, यह एक अच्छा प्रयोग किया गया है। चावल है शुभता का प्रतीक कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया ने जानकारी दी कि चावल को शुभ माना जाता है, चावल की राखियाँ इसी शुभता का प्रतीक है, जो भी इन राखियों को देखता है वह उन्हें खरीदने की इच्छा वयक्त कर रहा है। आगामी दिनों में प्रदर्शनी लगाईं जायेगी, तब राखियों की सेल भी की जायेगी। उद्यमिता के लिए जरुरी है नवाचार मुजाल्दे बहनों वर्षा मुजाल्दे और चेतना मुजाल्दे ने कहा कि उद्यमिता के लिए नवप्रवर्तन आवश्यक है। मौलिकता और नवाचार का अपना विशेष महत्व है, हमने इसी बात को ध्यान में रखकर राखी निर्माण में चावल के प्रयोग का विचार किया और उसे मूर्त रूप दिया। चावल की राखी बनाने में बहुत समय और श्रम लगता है, परन्तु अंतिम परिणाम बहुत अच्छा आया और सभी की सराहना मिल रही है। कार्यशाला में धीरज सगोरे, राहुल भंडोले, स्वाति यादव, संजू डोडवे, शिवानी चौहान, बादल धनगर, अनिल मंडलोई, अरविन्द चौहान, कन्हैया फूलमाली, मधुसूदन चौबे आदि सहयोग दे रहे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

error: Content is protected !!