Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

विनायक हॉस्पिटल के बाहर महिला नर्स ने झाड़ू से महिला को पीटा

1 min read
Text Size:

देवास:-विनायक हॉस्पिटल के बाहर अस्पताल की महिला नर्स ने एक अन्य महिला की झाड़ू से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो आज, शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। जिसमें विनायक अस्पताल में कार्य करने वाली महिला नर्स अनुराधा गोड़ अस्पताल के बाहर एक अन्य महिला के साथ झाड़ू से मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं। मारपीट कुछ रुपए के लेन देन को लेकर बताई जा रही है। अस्पताल के बाहर मारपीट के बाद मीडिया कर्मी भी विनायक अस्पताल पहुंचे, महिला नर्स का पक्ष जानने का प्रयास किया तो अस्पताल के अंदर एक युवक द्वारा मीडिया कर्मी से अभद्रता की गई।
मामले को लेकर अस्पताल के संचालक डॉक्टर बृज मोहन धुत ने कहा कि अस्पताल के बाहर का मामला है। मैं मौके पर था भी नहीं, अस्पताल के बाहर तो कुछ भी कर सकते हैं। महिला नर्स को नौकरी से हटाने की बात संचालक द्वारा कही गई है। साथ ही मीडिया कर्मी से हुई अभद्रता को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने सिविल लाइन थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध आवेदन देने के लिए कहा है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply