Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज ने पौधरोपण कर शहीदों को किया नमन

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार को विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। इस दौरान मधुकामिनी, नीम, पारिजात, मोगरा, गुलमोहर, सहित अन्य प्रकार के पौधे रोपे गए। समाज के सदस्यों ने शपथ लेकर संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधरोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि लगातार 9वें रविवार को समाज के सम्मानीय सदस्यों ने 15 पौधे रोपे। समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है। इस अवसर पर मनोहरलाल शर्मा, डॉ.एलएन पाराशर, वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद शर्मा ने पौधरोपण एवं पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त किए गए। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। आभार संध्या तिवारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सर्वब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल  शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, बीपी तिवारी, आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, डॉ.एलएन पाराशर, महेश कौशिक, संचालक गोविंद तिवारी, महामंत्री लोकेश शर्मा, नितेश बादर, प्रहर्ष डाले, दीपक शुक्ला, गजानंद डाले, नितेश बादर, प्रणव जोशी, मनोज त्यागी, आयुष साकल्ले, अभिषेक पुरोहित, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, राधा जोशी, संध्या तिवारी सहित समाजजन उपस्थित थे।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply