Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

महिलाओं एवं बच्चों के लिए क्रियान्वित योजनाएं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

2 min read
Text Size:

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

इन्दौर:-कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए क्रियान्वित योजनाएं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुँचे।

            बैठक में उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही एकीकृत बाल संरक्षण योजना एवं मिशन शक्ति के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों से संबंधित समस्त योजनाओं एवं संस्थाओं के कार्यों की पंजीकृत संख्या और उनको मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने इनके बेहतर संचालन के निर्देश दिये। वन स्टॉप सेंटर की गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने पंजीकरण और उपलब्ध कराये जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं में साप्ताहिक रूप से डॉक्टर का भ्रमण सुनिश्चित किया जाये। इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने सभी संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था को भी चाकचौबंद करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर  पुलिस के आरक्षक और होमगार्ड भी तैनात किये जाये। उन्होंने सीएसआर फंड से भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी भवन सहित अन्य निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में आने वाली पीड़िताओं को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिये। उन्होंने बाल संरक्षण संस्थाओं में बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान, सुरक्षा आदि की बेहतर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

            बैठक में सीईओ जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, एडिशनल एसपी श्रीमती प्रियंका डुडवे, आईआईएम से कृष्णकांत, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया सहित सभी परियोजना अधिकारी सहित समस्त शासकीय /अशासकीय संस्थाओं के अधीक्षक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply